By: एजेंसी | Updated at : 23 Nov 2018 05:26 PM (IST)
नई दिल्ली: अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने शादी की तैयारियों के बीच दिल्ली में अपने परिवारों के साथ थैंक्सगिविंग का जश्न मनाया. प्रिंयका ने गुरुवार रात इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह निक और उनके परिवार के साथ डिनर टेबल पर बैठी हैं और दोनों एक-दूसरे का हाथ पकड़े हुए हैं. इसके साथ उन्होंने लिखा, "थैंक्सगिविंग सबके लिए शुभ हो. मेरा परिवार हमेशा के लिए."
निक ने भी यही तस्वीर साझा करते हुए लिखा, "क्या खूबसूरत थैंक्सगिविंग रहा. आप सभी प्यार करने वालों के साथ बेहतरीन दिन."
View this post on InstagramHappy thanksgiving.. family.. forever..
A post shared by Priyanka Chopra (@priyankachopra) on
आपको बता दें कि निक गुरुवार को ही दिल्ली पहुंचे थे. प्रियंका इन दिनों 'द स्काई इज पिंक' की यहां शूटिंग कर रही हैं. इस बीच उन्होंने निक का भारत में स्वागत किया और निक के साथ अपने एक खूबसूरत तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की.
View this post on InstagramA post shared by Priyanka Chopra (@priyankachopra) on
इस तस्वीर के कैप्शन में प्रियंका ने लिखा, "वेलकम होम बेबी."
आपको बता दें कि प्रियंका 2 दिसंबर को जोधपुर के भव्य उम्मेद भवन पैलेस में शादी के बंधन में बंधेगी.
आपको बता दें कि प्रियंका और निक काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे. जिसके बाद दोनों ने इंगेजमेंट की थी. बाद में मुंबई में प्रियंका और निक का रोका हुआ था. खास बात ये है कि रोका सेरेमनी के लिए निक जोनास के माता-पिता पहली बार मुंबई पहुंचे थे. रोका सेरेमनी के बाद प्रियंका और निक ने अपने सोशल हैंडल से सेरेमनी की तस्वीरें शेयर करते हुए फैंस को जानकारी दी थी को वो निक के साथ रिश्ते में हैं.View this post on InstagramFeatherweight Champion of the world... #Bachelorette #FauxNotFur @georgeschakraofficial
A post shared by Priyanka Chopra (@priyankachopra) on
'जेलर 2' के बीच 'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'हनुमान अंश' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की 3rd हाईएस्ट ग्रॉसर
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा कारण बताओ नोटिस
Saturday Box Office: 'जेलर 2' हुई 144 करोड़ के पार, जानें- 'नई नवेली' से 'प्रहार' का सैटरडे कलेक्शन
'सलमान खान की गुलामी करने वालों को बुलाया जाता है', सुनील पाल ने खोली बिग-बॉस की पोल
'देश विरोधी कौन है, हमारे अधिकार कहां हैं?' कॉकरोचों के सपोर्ट में पूजा बेदी, BJP को घेरा
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत